शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

Omicron Variant : दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से महाराष्ट्र लौटा एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे एक शख्स कोरोना संक्रमित

दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे एक शख्स कोरोना संक्रमित

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। पूरे विश्व में कोरोन के नए वैरिएंट Omicron को लेकर दहशत का माहौल है। WHO ने इसे वेरिएंट ऑफ कंसर्न बताया है। भारत में भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इसी बीच दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटा एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद पूरे राज्य और देश में हड़कंप मच गया है। हालांकि संक्रमित शख्स में नए वेरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल उसे आइसोलेशन में रखा गया है। 


24 नवंबर को आया था भारत
मिली जानकारी के मुताबिक संक्रमित व्यक्ति 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटा था। वह ठाणे जिले के डोम्बिली का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना की जांच रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया है, लेकिन फिलहाल उसमें Omicron की पुष्टि नहीं हुई है। दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद वह यहां किसी के संपर्क में नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर उसे आइसोलेशन में भेज दिया है। 

पूरे परिवार की होगी कोरोना जांच
मरीज 24 नवंबर को केपटाउन से दिल्ली आया था यहां से मुंबई फिर और फिर डोम्बिवली पहुंचा था। दक्षिण अफ्रीका से आने के बाद से उसे बुखार आ रहा था, जब उसने कोरोना की जांच करवाई तो संक्रमित निकला। यह अच्छी बात थी कि जब से वह आया है अकेले ही रह रहा था। लेकिन एहतियात के तौर पर उसके घर के सभी लोगो को होम आइसोलेशन में डाल दिया गया है। मरीज के भाई रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब पूरे परिवार की जांच की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि मरीज की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी उसके बाद ही यह पता चल पाएगा कि वह नए वेरिएंट से संक्रमित है या नहीं।

Omicron के 30 से ज्यादा म्यूटेशन
Omicron कितना खतरनाक हो सकता है इसे लेकर दिल्ली एम्स के प्रमुख डॉ रणधीर गुलरेजा ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने बताया कि इस वेरिएंट के स्पाइक प्रोटीन एरिया में 30 से भी ज्यादा म्यूटेशन हो चुके हैं। जिसके चलते यह वैक्सीन को भी चकमा दे सकता है। ऐसे में इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए कि वैरीअंट के खिलाफ वैक्सीन कितनी प्रभावी है। उन्होंने कहा कि स्पाइक प्रोटीन की उपस्थिति पोषक कोशिकाओं में वायरस के प्रवेश को आसान बनाती है और इसे फैलने देने और संक्रमण पैदा करने के लिए जिम्मेदार है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें