शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

6 दिसंबर को रूस के राष्ट्रपति PM मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच होगी 2+2 बातचीत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
6 दिसंबर को रूस के राष्ट्रपति  PM मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच होगी 2+2 बातचीत

6 दिसंबर को रूस के राष्ट्रपति PM मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच होगी 2+2 बातचीत

N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। 6 दिसंबर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। इसी समय दोनों देशों के बीच 21वीं सालाना बैठक भी हो सकती है। 
कई दिनों से अनुमान लगाए जा रहे थे कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भारत के दौरे पर कब आएंगे। पर दोनों ही देश इस यात्रा को लेकर  कुछ भी कहने से बच रहे थे। इसका कारण यह माना जा रही था कि इसी महीने अमेरिका और भारत के बीच अहम बातचीत होने वाली थी। पर अब रूस और भारत की मुलाकात के बारे में औपचारिक घोषणा हो गई है। 

आएंगे रक्षा और विदेश मंत्री 
न्यूज एजेंसी ने रूसी दूतावास के द्वारा राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा और 2+2 बातचीत के बारे में जानकारी दी है। इसके अनुसार, रूस के डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई शोगुई और फॉरेन मिनिस्टर सर्गेई लावरोव 6 दिसंबर को भार दौर पर आ रहे हैं और इसी दिन राष्ट्रपति पुतिन भी नई दिल्ली आएंगे। शोगुई और लावरोव दिल्ली में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर  से मुलाकात करने वाले है तो राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

अहम मुद्दों पर होगी  बातचीत 
रशियन एम्बेसी ने अपने एक बयान में कहा- 2+2 की बातचीत बहुत अहम है। इसमें अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की जाएगी। कहा जा रहा है कि अफगानिस्तान, हिंद महासागर, और सीरिया जैसे अहम मुद्दों पर दोनों देशों के बीच बातचीत हो सकती है। रशिया-इंडिया-चाईना (RIC) और शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO)  के बारे में अहम बातचीत हो सकती है। भारत और रूस के बीच कई मुद्दों पर पहले ही सहमति और सहयोग है। पर चीन को लेकर दोनों देशों की और बातचीत  हो सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें