
लखनऊ। बिहार के बाद अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मिशन यूपी पर निकल पड़े हैं। मोहन यादव अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ गए हैं। यादवों के बड़े किले में इसकी गिनती होती है। मोहन यादव को बीजेपी वहां उतारकर यादव वोटों में बड़े पैमाने पर सेंधमारी करने की जुगत में जुटी है।
वहीं इस दौरान इंडी अलायन्स पर बात करते डॉ. यादव ने मीडिया से कहा की, स्वार्थ के लोगों का जमावड़ा ज्यादा दिन तक नहीं टिकता। यह केवल एक शगुफा था जो सबके सामने देखा था। हर एक ने अपना अलग रास्ता पकड़ लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल ख्याली पुलाव बना सकती थी। कांग्रेस ने सारे यत्न प्रयत्न करके अपनी सरकार बनाने का षड्यंत्र रचा था। अब जनता ने भी देख लिया है कि उनका षड्यंत्र कामयाब नहीं हुआ है।
वहीं उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा दोनों में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। लोग भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। मुझे खुशी है कि मैं यहां सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद हूं। उत्तर प्रदेस और आजगढ़ से मेरा खास रिश्ता रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

