
लखनऊ। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। फिर 23 जनवरी ने सभी भक्त दर्शन कर सकेंगे। कोई भक्त बिना दर्शन किए वापस न लौटे, इस पर ट्रस्ट विचार कर रहा है। भीड़ होने पर रामलला का दरबार 15 से 18 घंटे तक खुला रह सकता है। उधर, प्राण प्रतिष्ठा से पहले रविवार से राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक है। इसके पहले निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर परिसर और जन्मभूमि पथ पर चल रहे निर्माण कार्यों को देखा।
इंजीनियर के साथ बातचीत की। प्राण प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक 15 दिन पर यह बैठक हो रही है। इस दौरान नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राम जन्मभूमि पथ और सुरक्षा संबंधी हो रहे काम एक सप्ताह में पूरे कर लिए जाएंगे। धूप, बारिश में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए कैनोपी का निर्माण किया जा रहा है। सुरक्षा के लिए निर्माण हो रहे स्कैनर स्थल, जहां यात्रियों के सामानों की स्कैनिंग की जाएगी। नृपेंद्र मिश्रा ने सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे अंतिम चेकिंग पोस्ट का भी निरीक्षण किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

