गुरुवार, 07 मई 2026
Logo
National

अटल जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने सदैव अटल समाधि पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अटल जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने सदैव अटल समाधि पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

अटल जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने सदैव अटल समाधि पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की आज चौथी पुण्यतिथि है। दिल्ली में उनके समाधि स्थल सदैव अटल पर पुष्पांजलि और प्रार्थना सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी और नमन किया।


अटल जी को श्रद्धांजलि देने के लिए इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे।


मोदी सरकार के मंत्रियों और भाजपा नेताओं के अलावा अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम कर चुके लोगों ने भी उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सदैव अटल समाधि पर उनकी बेटी और दामाद भी मौजूद रहे।


बतादें, अटल जी के योगदान को देखते हुए साल 2015 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक अलंकरण  'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था। वाजपेयी जी बहुत अच्छे वक्ता थे। वो एक कवि और पत्रकार भी थे। उन्होंने हमेशा शिक्षा, समाज, भाषा औऱ साहित्य पर जोर दिया था।


अटल जी का नाता मध्यप्रदेश से रहा है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर, 1924 को उनका जन्म हुआ था। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत उन्होंने जनसंघ से की थी। जनता पार्टी के विघटन के बाद 1980 में भाजपा की स्थापना की थी। अटल जी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। तबीयत खराब होने की वजह से 16 अगस्त 2018 को उनका निधन हो गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें