रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

इस शर्त पर नेटफ्लिक्स यूज़र्स को मिलेगा पहले से और भी सस्ता प्लान!

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
इस शर्त पर नेटफ्लिक्स यूज़र्स को मिलेगा पहले से और भी सस्ता प्लान!

इस शर्त पर नेटफ्लिक्स यूज़र्स को मिलेगा पहले से और भी सस्ता प्लान!

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। नेटफ्लिक्स अपने यूजर के लिए अपने प्लान में बदलाव करते रहता है। अब नेटफ्लिक्स पर विज्ञापन चलने पर काफी वक्त से चर्चा चल रही है। जिसे लेकर अब ऐसा लग रहा है की ऐसा बहुत जल्द होने वाला है। दरअसल कंपनी के सीईओ टेड सारंडोस ने कान लायंस विज्ञापन समारोह में एक इंटरव्यू में बात की पुष्टि की गई है कि वह अपनी लिस्ट में एक ऐड-सपोर्टेड टियर पेश करने का विचार कर रहे है। 


द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो इससे पहले पुष्टि की थी कि कंपनी इस साल के आखिरी तक नए प्लान को लॉन्च कर सकती है। अब रिपोर्ट मिली है कि नेटफ्लिक्स यूजर को जल्द ही सस्ता प्लान मिलेगा, पर इसके लिए एक शर्त रखी गई है। वो यह है कि, प्लान के साथ यूज़र्स को टीवी शोज़, फिल्मों के बीच में विज्ञापन भी दिखने पड़ेंगे। 


बतादें कि नेटफ्लिक्स में अभी तक किसी तरह के कोई ऐड नहीं देखने को मिलते है, पर भारी संख्या में सब्सक्राइबर्स के कम हो जाने के बाद कंपनी यह नई योजना बना रही है।  



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें