गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढ़ेर

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढ़ेर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढ़ेर

N
डेस्क रिपोर्टर

श्रीनगर (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के द्रबगाम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। ऑपरेशन जारी है।


कश्मीर में शनिवार को यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया था।


कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में कई आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए गए हैं, जिनमें कई आतंकवादी और उनके कमांडरों का सफाया किया गया है।


कश्मीर में मंगलवार को भी दो एनकाउंटर हुए थे। उस दिन दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में एक मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के चकतारस कंडी इलाके में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए थे। इसके अलावा सोमवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी हंजाला भी मारा गया था। अधिकांश ऑपरेशन पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर किए गए हैं।


--आईएएनएस

एकेके/एएनएम

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें