शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
National

पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया

पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पदगामपुरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने एक आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मारे गए आतंकवादी का शव अभी बरामद नहीं हुआ है, मुठभेड़ जारी है।


पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने जवाब दिया।


गौरतलब है कि हाल के दिनों में कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की कई घटनाएं हुई हैं। इसमें कुछ आतंकवादियों का सफाया किया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें