बुधवार, 15 जुलाई 2026
Logo
National

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए कर सकते हैं 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, जानें पात्रता…

15 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए कर सकते हैं 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, जानें पात्रता…
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक बच्चे स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अभिभावक, स्कूल, सामाजिक संस्थाएं और अन्य व्यक्ति भी योग्य बच्चों का नामांकन कर सकते हैं।


इस पुरस्कार के लिए 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे पात्र हैं। बच्चों की असाधारण प्रतिभा, नवाचार, साहस और सामाजिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के उद्देश्य से यह पुरस्कार दिया जाता है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश के प्रतिभाशाली बच्चों, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों व सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की है।


प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश का सर्वाेच्च बाल सम्मान माना जाता है। यह उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला व संस्कृति, विज्ञान व प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हों। यह प्रतिष्ठित सम्मान राष्ट्रपति की ओर से प्रदान किया जाता है। सभी आवेदन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। 


प्रदेश सरकार ने प्रदेश के नवाचारी, प्रतिभाशाली और प्रेरणादायी बच्चों से इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया है। आवेदन व विस्तृत जानकारी के लिए https://awards.gov.in/ पर विजिट किया जा सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें