
रायपुर। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चे आवेदन कर सकते हैं। बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के उद्देश्य से यह पुरस्कार दिया जाता है।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रतिवर्ष देश के राष्ट्रपति की ओर से उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। पुरस्कार के लिए वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला- संस्कृति और विज्ञान व प्रौद्योगिकी जैसी श्रेणियों में उल्लेखनीय उपलब्धियों को मान्यता दी जाएगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग के मुताबिक इच्छुक बच्चे, अभिभावक, संस्थाएं या अन्य व्यक्ति योग्य बच्चों का नामांकन कर सकते हैं। स्व-नामांकन की सुविधा भी उपलब्ध है। सभी आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन व अन्य जानकारी के लिए https://awards.gov.in/ पर विजिट किया जा सकता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

