रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

राम मंदिर में आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, दिन में तीन बार होगी आरती

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
राम मंदिर में आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, दिन में तीन बार होंगी आरती

राम मंदिर में आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, दिन में तीन बार होंगी आरती

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

लखनऊ। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 16 से 22 जनवरी तक होगी। सात दिनों तक वृहद अनुष्ठान के बीच रामलला नए मंदिर में विराजेंगे। 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। अयोध्या के राममंदिर में भगवान रामलला की आरती तीन टाइम की जाएगी। आरती का समय सुबह 6:30 बजे, दोपहर 12:00 बजे और शाम 7:30 बजे होगा। अगर आप रामलला के अभिषेक समारोह 22 जनवरी से पहले राम जन्मभूमि मंदिर में आरती में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए बुकिंग करानी होगी, इसके लिए बुकिंग 28 दिसंबर से शुरू हो गई है।


आरती का समय

सुबह 6:30 बजे - शृंगार आरती

दोपहर 12 बजे - भोग आरती

शाम 7:30 बजे - संध्या आरती


अधिकतम 30 लोग आरती में शामिल हो सकेंगे 

हर आरती में अधिकतम 30 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी, जिसके लिए पास जरूरी होगा। सुरक्षा कारणों से आरती के लिए सीमित संख्या में पास जारी करने का फैसला किया गया है। भविष्य में यह संख्या बढ़ाई जा सकती है।


यहां बनवाएं पास

राम जन्मभूमि मंदिर के पोर्टल से भक्त अपने पास ऑनलाइन बना सकते हैं, लेकिन उन्हें अयोध्या के काउंटर से प्राप्त करना होगा। पास के लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट इन चार में से कोई एक दस्तावेज देना होगा। जिस दस्तावेज पर पास बनेगा, उसे अपने पास रखना होगा। यह सुविधा सभी के लिए समान है चाहे वह अमीर हो, गरीब हो, बड़ा हो या बुजुर्ग हो।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें