सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें मौसम  विभाग का नया पूर्वानुमान

हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान

N
डेस्क रिपोर्टर
शिमला, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश के को राज्यों में मानसून अपना भयानक रूप दिखा रहा है। इसी बीच  हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का कहर अभी भी जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में हालात चिंताजनक बनते जा रहे है। वहीं राजधानी शिमला में बुधवार को एक बार फिर से भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क के  किनारे खड़ी एक गाड़ी इस मलबे में दब गई। बतादें कि यह लैंडस्लाइड  ढली स्थित एचआरटीसी की वर्कशॉप के पास हुई। इसमें अच्छी बात यह रही कि हादसे के वक्त इस गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था। इसके साथ ही सड़क के ठीक उपर बने एचआरटीसी के शेड के गिरने का खतरा भी पैदा हो गया है। इससे आने-जाने वाले लोगों को नुकसान हो सकता है।

मौसम विभाग कि माने तो, हिमाचल में 11 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। तो मौसम विज्ञान केंद्र ने 8 और 9 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहां प्रदेश के मैदानी इलाकों के अलावा निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। तो कांगड़ा और मंडी जिले में भारी बारिश की होने संभावना है। 

इसके चलते मौसम विभाग ने प्रशासन को अलर्ट जारी कर दिया है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर बाकी के अन्य सभी जिलों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र शिमला में तैनात मौसम विज्ञानी संदीप शर्मा ने यहां के लोगों को अनवाश्यक यात्रा से बचने की भी सलाह दी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें