दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देशभर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले के साथ साथ नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने अब तक 27 राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। कोरोना की चपेट में आम जनता तो आ ही रही है, पर इस बार कोरोना वॉरियर्स भी महामारी की चपेट में आ रहे है। दिल्ली के 6 जाने माने अस्पतालों में कम से कम 750 डॉक्टर, नर्स एंव पैरामेडिक्स कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर को हल्के ही लक्षण हैं, फिलहाल इन सभी ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया हैं। इतने मेडिकल स्टाफ के लोगों का एक साथ कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आना, इनके कामकाज को काफी प्रभावित कर रहा है। अस्पतालों को नियमित क्लीनिक और सर्जरी बंद करनी पड़ रही हैं।
इसे भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट में भी आया कोरोना: 4 जज कोरोना से हुए पॉजिटिव
इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) इस समय सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित हैं, इस समय करीब 350 रेजिडेंट डॉक्टर आइसोलेट है। अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया कि, सिर्फ रेजिडेंट डॉक्टर ही कोरोना से पॉजिटिव नहीं है, कई फैकल्टी मेंबर्स, नर्स और पैरामेडिक्स भी कोरोना की चपेट में आए है।
इसे भी पढ़े : जबलपुर के रानी दुर्गावती अस्पताल में बनेगा 'मदर मिल्क बैंक'
इसके साथ ही एक और रेजिडेंट डॉक्टर एवं एक वरिष्ठ फैकल्टी मेंबर ने कोरोना से संक्रमित संख्या की पुष्टि की है। एक रेजिडेंट डॉक्टर ने कहा कि, कई लोगो कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो डायरेक्टर ऑफिस में कार्यरत हैं वो भी कोरोना से पॉजिटिव हो रहे हैं। पर लोगों को इस बार डरने की जरूरत नहींं है, पिछली बार की तरह यह बीमारी इतनी गंभीर नहीं है। हमने पहले से मेडिकल सिस्टम की सेवाओं, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी सपोर्ट को बेहतर किया है। जिससे कि मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
एम्स में है सबसे ज्यादा कोरोना का कहर
अस्पताल के सूत्रों के मुताबित, बीते 24 घंटों में एम्स में 100 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके है। जिसमे बाद इन संक्रमित कर्मचारियों की संख्या 400 से ज्यादा हो गई है। वहीं लोक नायक अस्पताल कि बात करें तो इसे मुख्य रूप से कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के लिए बनाया गया है। पर यहां भी 29 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए है। यहां के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर भी आइसोलेशन में हैं। अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि, अनेस्थिसिया डिपार्टमेंट में भी 2 से 3 डॉक्टर कोरोना पॉजीटिव हैं। ये सभी लोग कोरोना संक्रमित मरीजों की देखरेख में लगे हुए थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

