बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

ओवैसी की चेतावनी - एक और शाहीन बाग खड़ा कर देंगे, नरोत्तम मिश्रा बोले - मोदी जी को जो करना था वो कर दिया

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ओवैसी की चेतावनी - एक और शाहीन बाग खड़ा कर देंगे, नरोत्तम मिश्रा बोले - मोदी जी को जो करना था वो कर दिया
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

बाराबंकी, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। Asaduddin Owaisi on CAA, NPR & NRC: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM President Asaduddin Owais) ने सरकार को चेतावनी दी है कि, यदि सरकार NCR (नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिज़न्स) और NPR (नेशनल पापुलेशन रजिस्टर) कानून लागू करेगी तो एक और 'शाहीन बाग' खड़ा कर देंगे। 


रविवार को बाराबंकी में एक जनसभा को संबिधित करते हुए ओवैसी ने CAA को देश के संविधान के खिलाफ बताया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि भाजपा सरकार NCR और NPR कानून को वापस नहीं लेगी तो, वो सड़कों पर निकल जाएंगे और एक और शाहीन बाग यहां बना देंगे। बतादें दिल्ली में 'शाहीन बाग' इलाका CAA और NRC के विरोध प्रदर्शन का केंद्र रहा था। 

वहीं सभा के दौरान औवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी को नौटंकीबाज बताया और कहा कि पीएम भारत के सबसे बड़े नौटंकीबाज है और वो राजनीति में गलती से आ गए है। पीएम को जब लगा कि उनकी छवि खराब हो रही है तो  उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किसान कानून को वापस ले लिया।

उधर ओवैसी के बयान पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा - छुपा हुआ एजेंडा सामने आ रहा है। छुपे हुए लोग निहत्थे हो गए हैं अब फिर कोई नया बहाना ढूंढेंगे। यह लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले हैं मोदी जी को जो करना था उन्होंने कर दिया। 

गौरतलब है कि CAA के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में एक लंबा विरोध प्रदर्शन चला था, हजारों लोग धरने पर बैठे थे, जो कोरोना स्थिति पैदा होने के बाद वहां से हटे थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें