रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

आक्सफोर्ड ने दी बड़ी चेतावनी, मानव के लिए सबसे घातक है कोरोना का नया वैरिएंट ओमीक्रोन

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आक्सफोर्ड ने दी बड़ी चेतावनी, मानव के लिए सबसे घातक है कोरोना का नया वैरिएंट ओमीक्रोन
N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ने दहशत मचा कर रखी है। इसका खतरा कई देशों में मंडरा रहा है। कोविड-19 के नये वैरिएंट ओमीक्रोन(Omicron) ने चिंता के लकीरें खींच दी हैं। भारत में कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली आक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के विशेषज्ञों ने आने वाले समय के खतरे से सावधान किया है। आक्सफोर्ड की प्रोफेसर साराह गिल्बर्ट ने कहा है कि ओमीक्रोन इंसानों के लिए बहुत घातक और संक्रामक हो सकता है। इतना ही नहीं गिल्बर्ट का कहना है कि वैक्सीन भी इस पर कम प्रभावशाली हो सकती है।

 
 
साराह गिल्बर्ट का कहना है कि नये वैरिएंट ओमीक्रोन का प्रसार लगातार बढ रहा है। इससे पहले के जो कोरोना वैरिएंट सामने आये हैं उनमें इसके फैलने की क्षमता ज्यादा है। इसको हल्के में लेना समझदारी नहीं होगी। ये भी कहा कि ये कोई आखिरी वैरिएंट नहीं है जो हमारे लिए खतरा बना है। इसके बाद और भी वैरिएंट तबाही मचा सकते हैं।

प्रोफेसर गिल्बर्ट का कहना है कि ओमीक्रोन के स्पाइक प्रोटीन में म्यूटेट होता है। जो वायरस के फैलने की कैपिसिटी को कई गुना तक बढा देता है। इससे टीकों से बनी एंटीबाडी भी इसके फैलाव को रोकने में बेअसर साबित हो सकती है। जब तक इस नये वैरिएंट की रोकथाम के उपाय नहीं मिल जाते सभी को बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत है।

प्रोफेसर गिल्बर्ट की ये स्टडी बताती है इस नये वैरिएंट को हल्के में नहीं लिया जा सकता। खासतौर पर भारत जैसे देश में। क्यों कोरोना के मामले कम होने के बाद लोगों ने इसकी प्रति लापरवाही बरतना शुरु कर दिया। और यही कारण है कि भारत के लोगों को अब सबसे ज्यादा सतर्क रहना होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें