
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskइस्लामाबाद, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को भारत को एक खुद्दार कौम बताया। उन्होंने कहा भारत के पासपोर्ट की दुनिया भर में इज्जत होती है। उन्होंने पाकिस्तान की विदेश नीति पर तंज कसते हुए कहा, जब तक रूस और अमेरिका के बीच कोल्ड वार चलता रहा भारत पूरी तरह किसी के साइड नहीं गया। आज हिंदुस्तान की विदेश नीति की वजह से दुनिया भर में उसके पासपोर्ट की इज्जत है।
इमरान खान ने कहा, जब आप खुद्दार कौम होते हैं तो लोग आपकी इज्जत करते हैं, पाकिस्तान पैसे के लिए एक साइड से दूसरे साइड आता-जाता रहा। आज हमारे पाकिस्तान के पासपोर्ट की क्या इज्जत है। जुल्फिकार अली भुट्टो आजाद विदेश नीति चाहते थे, लेकिन तब के मीर जफर और मीर सादिक ने विदेशी लोगों के साथ मिलकर उन्हें मरवा दिया। तालिबान के खिलाफ पाकिस्तान की जंग को लेकर इमरान ने कहा, जब तालिबान उसके खिलाफ लड़ रहा था तो हम कह रहे थे विदेशी कब्जे के खिलाफ लड़ाई करना जिहाद है, जब अमेरिका अफगानिस्तान पहुंचा तो हम कहने लगे वह दहशतगर्दी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।
बतादें, पाकिस्तान में इन दिनों सियासी संकट चल रहा है। इसके चलते प्रधानमंत्री इमरान खान को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ सकती। एक तरफ पूरा विपक्ष उनकी आलोचना में टूटा हुआ है, तो इसमें अब उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान भी कूद गई है। इमरान की पत्नी ने ट्वीट कर कहा, इमरान अब इतिहास हो गए हैं। उन्होंने लिखा, मुझे लगता है कि हमें उनकी (इमरान) गंदगी को साफ करने के लिए एक साथ खड़ा होना चाहिए। जो नए पाकिस्तान ने छोड़ दी है। दरअसल इमरान खान 2018 में नया पाकिस्तान नारे के साथ सत्ता में आए थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

