मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

अभिभावकों की संयुक्त किसान मोर्चा से भारत बंद के ऐलान पर पुनर्विचार की अपील, 16 फरवरी को है सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अभिभावकों की संयुक्त किसान मोर्चा से भारत बंद के ऐलान पर पुनर्विचार की अपील, 16 फरवरी को है सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा

अभिभावकों की संयुक्त किसान मोर्चा से भारत बंद के ऐलान पर पुनर्विचार की अपील, 16 फरवरी को है सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी के भारत बंद बुलाया है जिसे लेकर बच्चों के अभिभावकों ने किसान मोर्चा से अपील की है कि वो अपने भारत बंद के आह्वान पर एक बार फिर से विचार करें।

दरअसल सीबीएससी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के पेपर 15 फरवरी से शुरू हो रहे हैं, और 16 फरवरी को किसान मोर्चा ने बंद बुलाया है। अभिभावकों की चिंता है कि ऐसे में बच्चे पेपर देने स्कूल तक कैसे पहुंच पाएंगे।

अभिभावकों ने इसे लेकर ट्वीट किया है जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा और राकेश टिकैत को भी जोड़ा है।एक्स पर अभिभावकों ने सीबीएससी बोर्ड को भी जोड़ा है। अभिभावकों का करना है कि, बच्चे पहले से ही पेपर को लेकर दबाव में हैं अब बंद से ये तनाव और भी बढ़ गया है। यही कारण कि अभिभावकों ने किसान मोर्चा से अपने बंद को लेकर एक बार फिर विचार करने की अपील की है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें