रविवार, 26 अप्रैल 2026
Logo
National

हंगामें के साथ शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र,कृषि कानून वापसी बिल लोकसभा में पास

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
हंगामें के साथ शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र,कृषि कानून वापसी बिल लोकसभा में पास
N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। संसद का शीतकालीन सत्र का आगाज हंगामे के साथ हुआ। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने संबंधी विधेयक को पेश किया। विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच ये बिल लोकसभा में पारित हुआ। विपक्ष इस बिल पर चर्चा की मांग करता रहा। स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि वह चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्ष ने नारेबाजी जारी रखी। फिलहाल लोकसभा की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है। 

पीएम मोदी ने की अपील
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है, संसद में सवाल भी हो और साथ में शांति भी हो। उन्होंने कहा कि संसद में सरकार की नीतियों के खिलाफ जितनी आवाज प्रखर होनी चाहिए हो, लेकिन साथ में संसद की गरिमा,स्पीकर की गरिमा बनी रहें ताकि आने वाले दिनों में देश की युवा पीढ़ी के काम आए। सत्र की शुरूआत से पहले संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा सरकार खुली चर्चा करने को तैयार है, सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि संसद में देश हित में चर्चा हो, देश की प्रगति के लिए रास्ते और उपाय खोजे जाएं।

शीतकालीन सत्र में 25 बिल पेश होंगे
संसद का शीतकालीन सत्र बड़ा महत्वपूर्ण है, यह सत्र 23 दिसंबर तक चलेगा जिमसें की कृषि कानून वापसी बिल के अलावा बैंक लॉ(अमेंडमेंट) बिल 2021, पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021, नेशनल एंटी-डोपिंग बिल,2021 समेत कई प्रमुख विधयेक है। जिन्हें इस सत्र में पेश किया जा सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें