गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

पसमांदा विकास फाउंडेशन ने दिया कौमी तालीमी अवार्ड, शैक्षिक और आर्थिक जागरूकता पर भी हुआ मंथन

03 फ़र, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पसमांदा विकास फाउंडेशन ने दिया कौमी तालीमी अवार्ड, शैक्षिक और आर्थिक जागरूकता पर भी हुआ मंथन
N
डेस्क रिपोर्टर

 नई दिल्ली। पसमांदा विकास फाउंडेशन (पीवीएफ) ने नई दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर, लोदी रोड के अब्दुर्रहमान ऑडिटोरियम में कौमी तालीमी अवार्ड के साथ शैक्षिक और आर्थिक जागरूकता पर सेमिनार आयोजित किया। इसमें 500 से अधिक लोग शामिल हुए, जिसमें करीब 150 महिलाएं और  150 से ज़्यादा उलेमा मौजूद रहे।

मदरसा और आधुनिक शिक्षा के बीच की दूरी को कम करने, महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने, स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार करने, कानूनी सहायता प्रदान करने और समुदाय की नींव और सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।नेशनल माइनॉरिटी कमीशन के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा मुख्य अतिथि रहे। हजरत मौलाना मुर्तजा कासमी, शेखुल कुर्रा, मदरसा शम्सुल उलूम, शाहदरा, दिल्ली ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
     पसमांदा विकास फाउंडेशन के डायरेक्टर  मोहम्मद मेराज राईन ने कहा कि मदरसा में आधुनिक शिक्षा अपनाने और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।महिलाओं और उलेमा ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
   कार्यक्रम में हजरत मौलाना कारी अंसारुल हक मजहरी ने कुरान की तिलावत और हाफिज शाहदाब ने नात-ए-नबी  का आयोजन किया। पीवीएफ के मजलिस उलेमा के अध्यक्ष मुफ्ती वसीम अकरम क़ासमी  ने स्वागत भाषण दिया। पीवीएफ के निदेशक मोहम्मद मेराज राईन ने विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

इन्हें किया गया सम्मानित

- मौलाना अबुल कलाम आजाद पुरस्कार: मुफस्सिर-ए-कुरआन मौलाना मोहम्मद जमालुद्दीन कासमी नक्शबंदी, पूर्व मुफ़स्सिर व खिताब, जामा मस्जिद, दिल्ली- 6।
- हकिमुल इस्लाम पुरस्कार: कारी मोहम्मद फरमान कासमी साहब, संस्थापक व मह्तमिम, मदरसा इस्लामिया अरबिया दारुल क़ुरआन, लोनी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
- कय्यूम अंसारी पुरस्कार: डॉ. आय्यूब राईन, संयोजक, दलित मुस्लिम समाज, दरभंगा, बिहार।
- गुलाम सरवर पुरस्कार: डॉ. मोहम्मद शाहनवाज हाशमी, सहायक प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली।
- शहीद अब्दुल हमीद पुरस्कार: आफताब आलम अंसारी, पूर्व प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय।
- आसीम बिहारी पुरस्कार: आजीम अहमद, शोधार्थी, दिल्ली विश्वविद्यालय।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें