N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। रेलवे की तरफ से एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। ट्रेनों का स्पेशल दर्जा खत्म होने के साथ जनरल कोच बहाल हो गए हैं। जिसकी वजह से एक बार फिर टिकट के दाम कम होने से यात्रियों को राहत मिली है। वहीं कानपुर से लखनऊ आना अब आसान हो गया है।
ट्रेनों को मिला स्पेशल का दर्जा और जनरल कोच बहाल करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इससे यात्रियों को काफी फायदा मिलने वाला है। ऐसे में इन यात्रियों को फिर से पुराने किराए पर सुविधाओं के साथ सफर करने का मौका मिलेगा।
आपको बता दें कि कोरोना काल में ट्रेनों को स्पेशल दर्जा देते हुए 30 से 40 फीसदी तक किराया बढ़ा दिया था। जनरल कोच में भी आरक्षण जरूरी होने पर टिकट के दाम में दोगुनी बढ़ोत्तरी हो गई थी। 28 फरवरी 2022 को रेलवे ने जनरल कोच में सामान्य टिकट पर यात्रा की सुविधा बहाल कर दी है।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर जाने वाली 350 ट्रेनों से भी स्पेशल का तमगा पूरी तरह से हट गया है। अब इन ट्रेनों के जनरल कोच में पूर्व के जितना ही किराया लिया जाएगा। कोविड संक्रमण के चलते रेलवे ने 22 मार्च 2020 को ट्रेनों का परिचालन रोक दिया था। कुछ समय बाद परिचालन शुरू हुआ तो स्पेशल ट्रेनों के जनरल कोच को सेकेंड एस का दर्जा देकर उसमें भी आरक्षित टिकट अनिवार्य कर दिया गया।
स्पेशल ट्रेनों को पूर्व नंबर और समय अनुसार संचालित किया जा रहा है। धीरे-धीरे सभी ट्रेनों में जनरल कोच पर यात्रा की सुविधा भी रेलवे शुरू कर देगा। इन सभी सुविधाओं का फायदा सीधे तौर पर यात्रियों को होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

