रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

चलती ट्रेन में यात्री पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 9 लोग घायल, 3 के शव मिले

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
चलती ट्रेन में यात्री पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 9 लोग घायल, 3 के शव मिले

चलती ट्रेन में यात्री पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 9 लोग घायल, 3 के शव मिले

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

तिरुवनंतपुरम। केरल के कोझिकोड जिले में चलती ट्रेन में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां ट्रेन के भीतर एक अज्ञात व्यक्ति ने एक यात्री पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना अलप्पुजा-कन्नूर मेन एग्जेक्युटिव एक्सप्रेस ट्रेन में रात 10 बजे हुई है। जहां पर यह घटना हुई है, वहां रेलवे ट्रैक पर तीन लोगों का शव मिला है, इसमे एक बच्चे का शव भी है। मतन्नूर के रहने वाले रहमत और उनकी बहन की दो साल की बच्ची और नौफल का शव बरामद किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है, मामले की जांच की जा रही है।


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार की रात को तीन लोगों का शव बरामद किया गया है। यह शव एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चे का है। रविवार को ट्रेन में आगजनी की घटना के बाद तीनों ही लोग लापता था। पुलिस ने बताया कि जब अलपुज्जा-कन्नूर एग्जेक्युटिव एक्सप्रेस ट्रेन जब कोरापुझा रेलवे ब्रिज के पास पहुंची तो एक अज्ञात व्यक्ति ने साथी यात्री पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। जिसकी वजह से आठ लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद ट्रेन की चेन को खींच कर रोका गया और आरोपी व्यक्ति मौके से फरार हो गया है, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


ट्रेन जब कन्नू पहुंची तो कुछ यात्रियों ने शिकायत की कि एक महिला और बच्चा हादसे के बाद से लापता है। यात्री ने बताया कि एक आदमी जो घायल था, वह महिला और बच्चे को ट्रेन में ढूंढ़ रहा था। हमे उस महिला की चप्पल और फोन मिला है। जैसे ही कुछ लोगों के लापता होने की खबर सामने आई, पुलिस ने रेलवे ट्रैक की तलाश करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को तीन लोगों के शव मिले। पुलिस को शक है कि आग लगने के बाद ये लोग ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहे होंगे, इसी दौरान यह हादसा हुआ हो। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने संदिग्ध व्यक्ति को सीसीटीवी फुटेज में देखा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें