N
डेस्क रिपोर्टर
कोरोना महामारी को आए 2 साल से ज्यादा हो गए है। इसके के चलते अपनी यात्राएं दो सालों तक स्थगित करने के बाद अब जब लोग घर से बाहर निकल रहे है तो उन्हें कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। लम्बे समय से खुद को घर में कैद करने के बाद रिश्तेदारों की शादी हो, बच्चों की गर्मी छुट्टी में नानी के घर जाना या कहीं बाहर घूमने के लिए लोग घर से निकल रहे है। ऐसे में यात्राओं से अब खुद को दूर रख पाना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में कई लोग परेशान रही है कि आखिर वो कैसे बीमा किसी टेंशन के अपनी यात्रा अच्छे से कर सके। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप अपनी यात्रा टेंशन फ्री होकर कर सकते है। बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा।
ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करें
ट्रेन की टिकट के लिए लंबी लाइन कि जगह आप घर बैठे ही ऑनलाइन टिकट बुक करें। ऐसा करने से आप महामारी और गर्मी से बचेंगे।
इन चीजों को साथ रखें
यात्रा के समय सैनेटाइजर, एक्स्ट्रा मास्क, चादर, खाने-पीने का समान, हैंड वॉश, सैनिटाइज़र ज़रूर साथ रखें।
अपने फेस को छूने से बचें
वायरस से बचने के लिए आप बार-बार अपना चेहरा ना छूएं। नाक, आंख और मुंह को बार-बार छूने से वायरस का ख़तरा बढ़ जाता है। अगर आपको छींक आ रही है, तो आप रुमाल का यूज करे।
सीट करें सैनेटाइज
ट्रेन में चढ़ते ही सबसे पहले आप अपनी सीट को अच्छे से सैनेटाइज करें। इसके लिए आप स्प्रे वाले सैनेटाइज का इस्तेमाल कर सकते है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

