
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskलखनऊ, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी बलरामपुर, उत्तर प्रदेश में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मंच से उन्होंने हेलीकॉप्टर हादसे में शहद हुए देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, बिपिन रावत जी का जाना हर भारत प्रेमी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वे जहां होंगे वहां से भारत को आगे बढ़ते हुए देखेंगे। जिन वीरों को हमने खोया है, उनके परिवारों के साथ पूरा देश है।
भारत रुकेगा नहीं, भारत थमेगा नहीं
प्रधानमंत्री ने कहा, जनरल बिपिन रावत जी जितने जांबाज थे, देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जितनी मेहनत करते थे, पूरा देश उसका साक्षी है। जनरल रावत आने वाले दिनों में अपने भारत को नए संकल्पों के साथ, वे जहां होंगे वहां से भारत को आगे बढ़ते हुए देखेंगे। भारत दुख में है लेकिन दर्द सहते हुए भी हम ना अपनी गति रोकते हैं और ना प्रगति। उन्होंने कहा, भारत रुकेगा नहीं, भारत थमेगा नहीं।
डॉक्टर कैप्टन वरुण सिंह का जीवन बचाने जी-जान से लगे है
उन्होंने कहा, देश की सीमाओं की सुरक्षा को बढ़ाने का काम, बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम, देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान, तीनों सेनाओं में तालमेल बेहतर करने का काम, ऐसे अनेक काम तेजी से आगे बढ़ता रहेगा। पीएम ने कहा, यूपी,देवरिया के रहने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी का जीवन बचाने के लिए डॉक्टर जी-जान से लगे हुए हैं। मैं मां पाटेश्वरी से उनके जीवन की रक्षा की प्रार्थना करता हूं। देश आज वरुण सिंह जी के परिवार के साथ है, जिन वीरों को हमने खोया है, उनके परिवारों के साथ है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

