
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskझांसी, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन के तीसरे चरण की वोटिंग चरम पर है। यहां 20 फरवरी को वोटिंग होनी है। बुन्देलखण्ड (यूपी) में चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के साथ एक विशाल सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट से सब कुछ बदल सकता है। ध्यान रहे गलती से भी यहां सायकल वाले नहीं आने चाहिए, वो आएंगे तो पंचर जोड़ने वाले भी आ जाएंगे। टुकड़े-टुकड़े गैंग के यह लोग कैसा आतंक मचाएंगे, यह आप कल्पना भी नही कर सकते है।
हम जीतेंगे तो कृष्ण जन्म भूमि को मुक्त कराएंगे
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि सपा हो या कांग्रेस यह सब पार्टियां परिवारवाद को समृद्ध करने को सत्ता पाने के लिए चुनाव लड़ती है। उन्हें विकास और जनता की तकलीफों से कोई मतलब नही रहता है। इनका एक ही मकसद होता है, समाज को जातियों के बीच बांट कर वोट हासिल करना। उन्होंने कहा कि आप अपने वोट की ताकत पहचाने और फिर मतदान करें। नरोत्तम मिश्रा ने कहा, यदि साइकिल वाले जीतेंगे तो सबसे पहले आजम खान जैसे लोगो को जेल से मुक्त कराएंगे और हम जीतेंगे तो कृष्ण जन्म भूमि को मुक्त कराएंगे। यह अंतर है हमारी और उनकी सोच में, इसलिए ध्यान रखना गलती से भी सायकिल नही आ जाए, नहीं तो पंचर वाले भी आ जाएंगे।
बंगाल में बीजेपी हारी तो हिंदुओ को चुन चुनकर मारा गया
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल और आसाम में हुए दो विधानसभा चुनाव के परिणाम आप सबने देखे है। बंगाल में बीजेपी हारी तो हिन्दुओ को चुन चुनकर मारा गया। वहां से हिन्दुओं को पलायन करना पड़ा और असम में बीजेपी जीती तो वहां से घुसपैठियों, आतंकियों को पलायन करना पड़ा। इसलिए ध्यान रखना आप सब लोग यहां गलती से भी सायकिल को मत ले आना।
अखेलिश को जनता जो वैक्सीन लगाएगी उसका असर 5 साल तक रहेगा
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि यही अखिलेश यादव थे जो कोरोना काल मे पीडितों की मदद करने की जगह वैक्सीन के नाम पर भय और भ्रम फैला रहे थे। कह रहे थे, यह तो बीजेपी की वैक्सीन है, मोदी जी की वेक्सीन है। अखिलेश बाबू वो तो कोरोना की ही वैक्सीन थी। अब यूपी व बबीना की जनता आपको जो वैक्सीन लगाएगी उसका असर आप पर पांच साल तक रहेगा। नरोत्तम मिश्रा ने कहा, मैंने अभी अखिलेश जी का एक बयान भी सुना कि योगी जी को कंप्यूटर चलाना नही आता है, तो मैं उन्हें बता दूं कि योगी जी को तो बुलडोज़र भी चलाना नही आता था, लेकिन गुंडों और माफियाओं का पूरा तंत्र उन्होंने कैसे कुचल डाला यह सबने देखा है।
डबल इंजन की सरकार को जारी रखें
ग्रह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा मैं तो यूपी और बबीना की जनता से यही कहने आया हूँ कि यूपी में जो डबल इंजन की सरकार चल रही है, उसे आगे भी जारी रखें जिससे ऐसे ही तेजी से यूपी के विकास का पहिया घूमता रहे। प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहे। भयमुक्त समाज, प्रदेश और देश की उन्नति की पहली आवश्यकता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

