गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

यूपी के लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, जानें मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
यूपी के लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, जानें मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान

यूपी के लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, जानें मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान

N
डेस्क रिपोर्टर
लखनऊ, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। महीनों से भीषण गर्मी का कहर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अनुमान यहां के लोगों को राहत देने वाला है। काफी दिनों से लोग झुलसाती गर्मी से परेशान है। पर अब इस गर्मी से राहत मिलने का वक्त आ गया है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, आने वाले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्से में बारिश हो सकती है। बतादें कि मौसम विभाग ने राज्य के 32 जिलों में कल यानी 15 जून तक बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक के कई जिले है। 

बतादें कि, पश्चिमी यूपी के कई जिलों में पड़ रही तेज धूप की जगह बादलों का जमावड़ा होने लगा है। जिसके कारण गर्मी की तपिश से थोड़ी राहत है। पर उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में मौसम बदल जाने की संभावना जताई है।

 वहीं इन जिलों में मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, बनारस,जौनपुर, भदोही, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर,  चंदौली, बलिया, देवरिया और आजमगढ़ में बारिश हो सकती है। इन सभी जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा चलेगी तो कही तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें