गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

उत्तर भारत में ठंड से कांपे लोग, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, 15 दिसंबर तक नहीं मिलेगी सर्दी से राहत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उत्तर भारत में ठंड से कांपे लोग, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, 15 दिसंबर तक नहीं मिलेगी सर्दी से राहत
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

देहरादून, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। उत्तराखंड में 2 दिन से मौसम खराब बना हुआ है। गुरुवार को सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई और दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन शाम होते ही मौसम और बिगड़ गया। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई तो राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाके में बारिश ने ठंड बढ़ा दी। केदारनाथ, बद्रीनाथ और यमुनोत्री धाम में भी दोपहर बाद हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। 


मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों खासकर 3500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जिले में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर के उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी और कुमाऊं में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बागेश्वर में पिंडर घाटी के जाटोली, फुर्किया, धाकुडी के ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बर्फबारी हुई। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण चली ठंडी हवाएं लोगों को ठिठुरती रही। वहीं मैदानी इलाकों में हल्की बारिश ने मौसम में और ठंडक घोल दी। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी ऐसे ही सर्द मौसम बना रहेगा। उत्तर भारत में जहां शीत लहर का प्रकोप बढ़ेगा वहीं पहाड़ों में बर्फबारी होगी। उत्तर भारत के लोगों को 15 दिसंबर तक सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

केदारनाथ में ढाई इंच बर्फ
केदारनाथ में गुरुवार देर शाम तक लगभग ढाई इंच बर्फ जम चुकी है। द्वितीय केदार, तृतीय केदार और तुंगनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। हिमालय की पर्वत श्रंखला सहित दुग्ध गंगा, भैरवनाथ और चोराबारी ताल क्षेत्र के इलाकों में भी हिमपात हुआ। केदार पुरी में न्यूनतम तापमान -8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें