रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

पेट्रोल- डीजल की फिर बढ़ी कीमतें, जाने क्या है अब नए दाम

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पेट्रोल- डीजल की फिर बढ़ी कीमतें, जाने क्या है अब नए दाम

पेट्रोल- डीजल की फिर बढ़ी कीमतें, जाने क्या है अब नए दाम

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच के चाल रहे  युद्ध के कारण क्रूड में तेजी के बीच पिछले दो दिनों में पेट्रोल और डीजल की दामों में 1.60 रुपये की बढ़ोतरी की गई हैं। इसके साथ ही एलपीजी के दाम भी बढ़े हैं। खुदरा ईंधन विक्रेता कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि,  आने वाले समय में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दामों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

 
पिछले साल नवंबर के बाद से अब तक ब्रेंट क्रूड की कीमतों  में 40 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई हैं। आईसीआरए लिमिटेड में कॉरपोरेट रेटिंग के वाइस प्रेसिडेंट और  सह-प्रमुख प्रशांत वशिष्ठ ने बताया कि,  आगे अभी और पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने वाली हैं।

 
 119 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ब्रेंट क्रूड पहुंच चुका है। ऐसे में इसके नुकसान की भरपाई करने के लिए ऑटो ईंधन यानी पेट्रोल और डीजल के दाम 18-19 रुपये प्रति लीटर और बढ़ाने की जरूरत होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें