
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क।पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है, एक हफ्ते के अंदर पांचवीं बार वृद्धि की गई है। अभी पेट्रोल डीजल के दाम किस स्तर पर जाकर रुकेंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता है। शनिवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद रविवार को फिर से पेट्रोल में 50 और डीजल में 55 पैसे प्रति लीटर की बढ़ौतरी की गई है।
इसके दाम में 6 दिन में 6 बार बढ़ोतरी की गई है। इस तरह अबतक पांचवीं बार में कुल 3.69 रुपए प्रतिलीटर पेट्रोल और 3.75 रुपए प्रतिलीटर डीजल में बढ़ोत्तरी हो चुकी है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 99.11 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 90.42 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके पहले भी 23, 25 और 26 मार्च को 80- 80 पैसे की बढ़ोतरी की जा चुकी है।
पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही तेल के दाम बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया था। 137 दिनों तक तेल की कीमतें स्थिर रही थी। 22 मार्च को रसोई गैस के सिलेंडर पर भी 50 रुपए बढ़ाए गए थे। बता दें कि पिछले दिनों रेटिंग एजेंसी मूडीज ने रिपोर्ट जारी कर कहा था कि भारत के टॉप फ्यूल रिटेलर्स को चुनाव के कारण नवंबर से मार्च के बीच करीब 19 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। अब सरकार रिफाइनर को नुकसान से बचाने के लिए कीमतें बढ़ाने की अनुमति देगी। मूडीज ने सरकार को सुझाव दिया था कि वह दाम धीरे-धीरे बढ़ाएं
देश के प्रमुख महानगरों में ये है तेल की कीमत
दिल्ली
पेट्रोल : 90.42, डीजल : 99.11
मुंबई
पेट्रोल : 98.13, डीजल : 113.88
कोलकाता
पेट्रोल : 95.00, डीजल : 108.53
चेन्नई
पेट्रोल : 94.47, डीजल : 104.90
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपए प्रति लीटर में है।)
इन राज्यों में 100 रुपए पार हुआ पेट्रोल का भाव
बता दें कि आंध्र प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपए चल रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

