रविवार, 26 अप्रैल 2026
Logo
National

Fule Price Price : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले - हमारे लिए देश की जनता सबसे पहले

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Petrol-Diesel Price Cut : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले - हमारे लिए देश की जनता सबसे पहले

Petrol-Diesel Price Cut : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले - हमारे लिए देश की जनता सबसे पहले

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल और एलपीसी की कीमतों से जूझ रहे देशवासियों को आज केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी घटाई है। वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) सब्सिडी दी जाएगी।


पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतों में हुई बड़ी कटौती के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार द्वारा पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी सहित विभिन्न क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और नागरिकों को राहत मिलेगी। ट्विटर करते हुए, पीएम मोदी ने लिखा, हमारे लिए हमेशा से लोग पहले होते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज के फैसले, विशेष रूप से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट से विभिन्न क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। अपने एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, उज्ज्वला योजना ने करोड़ों भारतीयों, खासकर महिलाओं की मदद की है। उज्ज्वला सब्सिडी पर आज के फैसले से परिवार के बजट में काफी आसानी होगी।


इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने जानकारी दी थी कि, केंद्र द्वारा पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी की जा रही है। इससे पेट्रोल की कीमत में 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 7 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें