नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कच्चे तेल के दाम फिर बढने लगे है। ग्लोबल मार्केट में यह 114 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंचा है। इसी के चलते सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार यानी आज पेट्रोल और डीजल के नए रेट भी जारी किए हैं। बाजार विश्लेषकों कि माने तो, अगर क्रूड के दाम इसी तरह से बढ़ते रहे तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
रविवार को यानी 16 मई को तेल कंपनियों ने सीएनजी के दाम बढ़ाए थे, पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लगभग 41 दिनों से स्थिर रखा गया है। इससे पहले मार्च-अप्रैल के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10.20 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।
क्या महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
मुंबई में पेट्रोल कि कीमत 120.51 रुपए तो डीजल 104.77 रुपए प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपए तो डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल कि कीमत 115.12 रुपए और डीजल 99.83 रुपए प्रति लीटर है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

