
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क।पेट्रोल डीजल के दाम बुधवार को 9 दिन में आठवीं बार बढ़े। बुधवार को पेट्रोल डीजल पर 80-80 पैसे बढ़े। उपचुनाव के बाद 4 नवंबर 2021 को केंद्र ने पेट्रोल पर 5 रुपए प्रति लीटर टैक्स हटाकर जो राहत दी थी उसका असर अब खत्म हो चुका है।
राजधानी भोपाल में 22 से 30 मार्च तक पेट्रोल 6.10 रुपए और डीजल 8.11 रुपए बढ़ गया है। अक्टूबर 2021 में 13 राज्यों की 29 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा को उम्मीद के अनुसार नतीजे नहीं मिले थे, उसके बाद पेट्रोल पर 5 टैक्स घटाया था। मार्च में यूपी समेत पांच राज्यों में चुनाव हुए नवंबर से मार्च तक कच्चे तेल के दाम 72.6% तक उछाले लेकिन तेल कंपनी ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए।
मध्य प्रदेश के शहरों में तेल की कीमतें
भोपाल
पेट्रोल : 113.34, डीजल : 96.63
इंदौर
पेट्रोल : 113.65, डीजल : 96.93
ग्वालियर
पेट्रोल : 114.36, डीजल : 97.53
जबलपुर
पेट्रोल : 113.74, डीजल : 96.71
शहडोल
पेट्रोल : 115.99, डीजल : 99.36
सऊदी बढ़ाएगा दाम
सबसे बड़ा तेल निर्यात सऊदी अरब कच्चे तेल की कीमत बढ़ाने की तैयारी में है। सऊदी कंपनी अरामको एशियाई ग्राहकों के लिए अरब लाइट क्रूड के दाम 5 लीटर प्रति बैरल बढ़ाएगी। इससे ओमान दुबई बेंचमार्क मूल्य से इसका अंतर 9.95 $ प्रति बैरल हो जाएगा।
12 से 14 रुपए तक बढ़ सकते हैं दाम
नवंबर 2021 में कच्चे तेल की कीमत $82 प्रति बैरल थी। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। फरवरी में कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तब $98 प्रति बैरल तक रही। इसके बाद 8 मार्च को कच्चे तेल के दाम $130 प्रति बैरल तक पहुंच गए। वर्तमान में कीमत $110 के करीब है। इस तरह 5 महीने में कच्चे तेल की कीमत में करीब $28 प्रति बैरल की वृद्धि हुई, लेकिन पांच राज्यों में चुनाव के कारण दाम स्थिर थे। अब कीमतें 12 से 14 रुपए तक बढ़ सकती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

