नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह यानी 19 मई को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए है। बतादें कि ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार बदलाव देखे जा रहे है इसके बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम अभी भी स्थिर बने है।
री
इसी बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार ने पिछले दिनों बताया था कि, यदि ब्रेंट क्रूड के दाम 110 डॉलर से ऊपर जाते है और उसी अवस्था में रहते है तो कंपनियों को मजबूरन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने होंगे। वहीं आज सुबह ब्रेंट क्रूड 109 डॉलर के आसपास देखा गया है। वहीं 6 अप्रैल के बाद से कंपनियों ने तेल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं है। अगर ब्रेंट क्रूड इसी तरह से महंगा बना रहा तो आने वाले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम फिर से बढ़ने शुरू हो जाएंगे।
जानें महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल कि कीमत 105.41 रुपए और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर है।
वहीं मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपए और डीजल 104.77 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
चेन्नई में पेट्रोल कि कीमत 110.85 रुपए और डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर है।
इसी बीच कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रुपए और डीजल 99.83 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

