शनिवार, 02 मई 2026
Logo
National

12 रुपए बढ़ सकते हैं पेट्रोल- डीजल के दाम, तेल कंपनियों को हो रहा भरी नुकसान

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
12 रुपए बढ़ सकते हैं पेट्रोल- डीजल के दाम, तेल कंपनियों को हो रहा भरी नुकसान

12 रुपए बढ़ सकते हैं पेट्रोल- डीजल के दाम, तेल कंपनियों को हो रहा भरी नुकसान

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बढ़ोतरी के बावजूद पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की वजह से भारतीय बाजार में चार महीनों से पेट्रोल और डीजल के दाम नही बढ़ाएं गए हैं। 


आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले दो महीनों में वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे है। जिसके कारण सरकार के स्वामित्व वाली खुदरा तेल कंपनियों को अच्छा खासा नुकसान उठाना पड़ा रहा है। सिर्फ लागत की भरपाई के लिए घरेलू तेल कंपनियों को 16 मार्च, 2022 या फिर उससे पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें 12.1 रुपये प्रति लीटर बढ़ानी पढ़ेगी।  


आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बताया कि, अगर लाभ को भी जोड़ा जाए तो उन्हें 15.1 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाने पढ़ेंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि, भारत अपनी जरूरत का 85 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है। जिसकी वजह से घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों से प्रभावित होते हैं। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें