N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना है। ठीक इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव कर दिया है।
चुनाव के लिहाज से देखा जाए तो सबसे महत्वपूर्ण यूपी की राजधानी लखनऊ और दिल्ली से सटे नोएडा शहर है जहां आज पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो गए है। वहीं, देश के चार महानगरों में अब तक तेल कि कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल की कीमत मुंबई में सबसे अधिक है, यहां 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास पेट्रोल की कीमत बनी हुई है। बतादें कि ग्लोबल मार्केट में क्रूड 130 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बाद भी कंपनियों ने कीमतों में किसी प्रकार का इजाफा नहीं किया।
जाने महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर है
यूपी के इन शहरों में हुआ सस्ता तेल
नोएडा में पेट्रोल की कीमत 95.36 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जो इससे एक दिन पहले 95.73 रुपए था। वहीं डीजल भी 87.21 रुपए प्रति लीटर से कम होकर 86.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
लखनऊ की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम घटकर 95.14 रुपए हो गया, जो ठीक एक दिन पहले 95.28 रुपए था। वहीं यहां डीजल भी 86.80 रुपए प्रति लीटर से घटकर 86.68 रूपए प्रति लीटर है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

