बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

भूटान पहुंचे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने किया जोरदार स्वागत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भूटान पहुंचे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने किया जोरदार स्वागत

भूटान पहुंचे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने किया जोरदार स्वागत

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान पहुंच गए है। पारो हवाई अड्डे पर भूटान के पीएम शेरिंग टोबगे ने पीएम मोदी को गले लगाकर उनका  गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पीएम मोदी 22 से 23 मार्च तक पड़ोसी देश रहेंगे। दरअसल, पारो हवाई अड्डे पर चल रही खराब मौसम की स्थिति के कारण पीएम मोदी की भूटान यात्रा 21 मार्च को स्थगित कर दी गई थी।


यात्रा के दौरान पीएम मोदी द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर वार्ता कर सकते है। इससे पहले भूटानी समकक्ष दाशो शेरिंग तोबगे भी 14-18 मार्च तक भारत दौरे पर आए थे। भूटान पहुंचने से पहले पीएम मोदी के स्वागत में पारो हवाई अड्डे पर तैयारियां की गई हैं। पीएम मोदी और भूटानी समकक्ष दाशो शेरिंग तोबगे की तस्वीरें लगी हैं।


'प्रधानमंत्री टोबगे के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हूं'

पीएम मोदी ने भूटान दौरे को लेकर एक पोस्ट भी साझा किया है। अपने सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) पर पीएम मोदी ने लिखा 'मैं भारत-भूटान साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा। मैं भूटान के महामहिम राजा, महामहिम चतुर्थ ड्रुक ग्यालपो और प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हूं।'

भूटान के प्रधानमंत्री ने भी किया था भारत दौरा

भूटान के प्रधानमंत्री टोबगे पिछले सप्ताह गुरुवार से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर थे। जनवरी में प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने विभिन्न उद्योगों के प्रमुखों के साथ बैठकें करने के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में शिरकत की थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें