
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दिवाली मनाने सैनिकों के बीच पहुंचे। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में पीएम ने सबसे पहले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। वो सुबह ही जम्मू पहुंच गए थे। वहां से पीएम राजौरी के लिए रवाना हुए। राजौरी पहुंच पीएम ने सभी जवानों का हालचाल जाना। देश के प्रधानमंत्री को अपने बीच उपस्थित देख जवान भी काफी खुश नजर आए। अपने हाथों से पीएम ने सभी को मिठाई भी खिलाई।
सीमा पर तैनात सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, हर बार जवानों के साथ दिवाली इस लिए मनाता हूं क्योंकि देश के जवान ही उनका परिवार हैं। उन्होंने लोगों से दिवाली पर एक दीया जवानों के शौर्य को समर्पित कर जलाने की अपील भी की। मोदी ने जवानों से कहा, आप संकल्पों से भरे हुए हैं। यही आपके पराक्रम की पराकाष्ठा करने की भावना है। चाहे हिमालय हो, रेगिस्तान हो, बर्फीली चोटियां हों या गहरा पानी हो। कहीं भी आप मां भारती का जीता-जागता सुरक्षा कवच हैं। 130 करोड़ भारतवासियों को भरोसा है कि वह चैन की नींद सो सकते हैं। आपके पराक्रम की वजह से हमारे पर्वों में प्रकाश फैलता है।
बतादें, प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी चौथी बार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सीमा पर दीपावली मनाने जा रहे है। सबसे पहले वो 2014 में सियाचिन पहुंचे थे। यहां दीवाली मनाने के बाद वह श्रीनगर भी गए थे। 2017 में उन्होंने कश्मीर के बांदीपोरा में सेना और बीएसएफ के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। साल 2019 में वह राजोरी की इन्फैंट्री डिवीजन गए थे, जहां सेना के जवानों के साथ दिवाली की खुशियां बांटी थीं। इसी तरह, उन्होंने 2020 में राजस्थान के जैसलमेर में स्थित लोंगावाला बॉर्डर पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

