शनिवार, 18 जुलाई 2026
Logo
National

PM Modi Diwali 2021 : इस साल जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली न्यूज़ वर्ल्ड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी अपनी दिवाली सरहदों की सुरक्षा कर रहे देश सैनिकों के साथ मनाएंगे। सूत्रो के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नौशहरा सेक्टर सीमा स्थित चौकियों पर जाकर सैनिको के साथ दिवाली का उत्सव मनाएंगे। 


हर साल सैनिकों के साथ दिवाली मनाते है पीएम
मोदी जब से प्रधानमंत्री बने है तब से सैनिको के साथ हर साल दिवाली सेना के जवानों के साथ ही मना रहे है। मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से वो इस परंपरा को निभा रहें हैं। भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनका उत्साह बढ़ाने में पीएम मोदी का अहम योगदान रहा है।

अब तक इन स्थानों पर दिवाली मना चुके है पीएम
पीएम मोदी ने पिछले साल जैसलमेर के लौंगेवाला पोस्ट पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। उन्होंने इस दौरान टैंक की सवारी भी की थी।

  • 2019 में राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर।
  • 2018 में उत्तराखंड में चीनी सीमा पर तैनात सेना के जवानों और आईटीबीटी जवानों के साथ।
  • 2017 में जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में तैनात सैनिको के साथ।
  • 2016 की दिवाली उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा पर माणा में तैनात भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें