रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

G-20 शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी ने सार्थक चर्चा की जताई उम्मीद,कहा-समावेशी विकास का निकलेगा रास्ता

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
G-20 शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी ने सार्थक चर्चा की जताई उम्मीद,कहा-समावेशी विकास का निकलेगा रास्ता

G-20 शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी ने सार्थक चर्चा की जताई उम्मीद,कहा-समावेशी विकास का निकलेगा रास्ता

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G-20 शिखर सम्मेलन में सार्थक चर्चा की उम्मीद जताई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा कि इस बैठक से समावेशी विकास का रास्ता निकलेगा। उन्होंने लिखा- भारत को 09-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में 18वें जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करते हुए खुशी हो रही है। यह भारत द्वारा आयोजित किया जाने वाला पहला G20 शिखर सम्मेलन है। मैं अगले दो दिनों में वर्ल्ड लीडर्स के साथ सार्थक चर्चा की आशा करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान मैं 'एक पृथ्वी', 'एक परिवार' और 'एक भविष्य' पर सत्र की अध्यक्षता करूंगा। इस सत्र में विश्व समुदाय के लिए प्रमुख चिंता के कई मुद्दों को शामिल किया जाएगा। इनमें मजबूत, टिकाऊ, समावेशी और संतुलित विकास को आगे बढ़ाना शामिल है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें