शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Logo
National

PM मोदी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा - महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपने साकार करने देशवासी एकजुट हो कर आगे बढ़ें

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
PM मोदी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा - महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपने साकार करने देशवासी एकजुट हो कर आगे बढ़ें

PM मोदी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा - महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपने साकार करने देशवासी एकजुट हो कर आगे बढ़ें

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए देशवासी एकजुट होकर आगे बढ़ें। भारत आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्‍व में नई दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।


इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।'' मिस्र के राष्‍ट्रपति अब्‍दुल फतह अल सीसी इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं।


गणतंत्र दिवस परेड में राष्‍ट्र की सैन्‍य क्षमता, सांस्‍कृतिक विविधता, आत्‍मनिर्भरता, नारी सशक्तीकरण और नए भारत के उदय का प्रदर्शन किया जायेगा। भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें