शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

पित्रोदा के रंगभेद पर भड़के पीएम मोदी: कहा- शहजादे के फिलॉसफर ने देशवासियों को चमड़ी के आधार पर गाली दी; बहुत गुस्से में हूं

08 मई, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
 पित्रोदा के रंगभेद पर भड़के पीएम मोदी: कहा- शहजादे के फिलॉसफर ने देशवासियों को चमड़ी के आधार पर गाली दी; बहुत गुस्से में हूं

पित्रोदा के रंगभेद पर भड़के पीएम मोदी: कहा- शहजादे के फिलॉसफर ने देशवासियों को चमड़ी के आधार पर गाली दी; बहुत गुस्से में हूं

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के भारतीयों के रंगभेद वाले बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रवक्ताओं की फौज और केंद्रीय मंत्रियों ने सिलसिलेवार कांग्रेस, सैम पित्रोदा और राहुल गांधी पर निशाना साधा। जिस वक्त सैम पित्रोदा का बयान आया, पीएम नरेंद्र मोदी तेलंगाना के वारंगल में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।   


अमेरिका में एक अंकल हैं

पीएम मोदी ने कहा- मैं बहुत सोच रहा था कि द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी परिवार की बेटी हैं। उनकी समाज में अच्छी खासी प्रतिष्ठा है। तो फिर कांग्रेस उन्हें हराने के लिए इतनी कोशिश क्यों कर रही थी? आज मुझे पता चल गया। अमेरिका में एक अंकल हैं। कांग्रेस के शहजादे के फिलॉसफर हैं। यह शहजादा क्रिकेट में तीसरे अंपायर की तरह ही तीसरे अंपायर से सलाह लेता है। 


क्या वे सब अफ्रीका के हैं

पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं बहुत गुस्से में हूं। शहजादे के अंकल ने आज ऐसी गाली दी है, जिसने मुझे गुस्से में भर दिया है। मैं आज एक गंभीर सवाल पूछना चाहता हूं। अगर कोई मुझे गाली देता है तो मैं सह सकता हूं लेकिन 'शहजादे' के इस फिलॉसफर ने इतनी बड़ी बात कह दी है कि जिसने मुझे गुस्से से भर दिया है। जिनकी चमड़ी का रंग काला है, क्या वे सब अफ्रीका के हैं। मेरे देश के लोगों को चमड़ी के आधार पर इन्होंने गाली दी है। अरे चमड़ी का रंग कोई भी हो, हम तो श्रीकृष्ण की पूजा करने वाले लोग हैं। 


शहजादे आपको जवाब देना पड़ेगा

पीएम मोदी ने सवाल पूछा कि क्या देश के लोगों की क्षमता चमड़ी के रंग से तय होगी? 'शहजादे' को यह अधिकार किसने दिया? संविधान को सिर पर रखकर नाचने वाले लोग चमड़ी के रंग के आधार पर मेरे देशवासियों का अपमान कर रहे हैं। शहजादे आपको जवाब देना पड़ेगा। मेरा देश चमड़ी के रंग के आधार पर मेरे देशवासियों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा और मोदी तो कतई इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। 


कांग्रेस ने सैम के बयानों से किया किनारा

कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से खुद को किनारे कर लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत की विविधता को चित्रित करने के लिए सैम पित्रोदा ने जो उपमाएं दी हैं, वह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से खुद को पूरी तरह से अलग करती है।


सैम पित्रोदा ने क्या कहा था?

सैम पित्रोदा ने अंग्रेजी अखबर द स्टेट्समैन को दिए एक इंटरव्यू में भारत की विविधता पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम 75 साल से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं। पूर्वी भारत में रहने वाले लोग चीन के लोगों के जैसे दिखते हैं। पश्चिम में रहने वाले अरब और उत्तर भारत में रहने वाले लोग श्वेतों की तरह और दक्षिण में रहने वाले लोग अफ्रीकन जैसे दिखते हैं। लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें