सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

सांसदों के साथ पीएम मोदी ने संसद भवन की कैंटीन में किया लंच, दाल-चावल और सब्जी खाई

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सांसदों के साथ पीएम मोदी ने संसद भवन की कैंटीन में किया लंच, दाल-चावल और सब्जी खाई

सांसदों के साथ पीएम मोदी ने संसद भवन की कैंटीन में किया लंच, दाल-चावल और सब्जी खाई

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संसद भवन की कैंटीन में जाकर लंच किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ कई केंद्रीय मंत्रियों और अलग-अलग राजनीतिक दलों के सांसदों ने भी लंच किया। शुक्रवार को संसद सत्र के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी सबको चौंकाते हुए अचानक संसद भवन की कैंटीन में लंच करने पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, आरएसपी सांसद एनके प्रेमचंद्रन, बीजेडी सांसद डॉ. सस्मित पात्रा, भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल और हिना गावित सहित विभिन्न राजनीतिक दलों एवं देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े सांसदों ने भी लंच किया।

 

संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी लगातार संसद भवन में मौजूद रहते हैं। प्रधानमंत्री संसद की कार्यवाही में शामिल भी होते हैं और संसद सत्र के दौरान संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय से ही अपना कामकाज भी करते हैं। वर्तमान में संसद का बजट सत्र चल रहा है, जो कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट सत्र है।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को नए संसद भवन की कैंटीन में सांसदों के साथ दोपहर को भोजन किया। खास बात यह रही कि दलगत राजनीति को पीछे छोड़ विभिन्न दलों के सांसद इसमें शामिल हुए। बीजू जनता दल के सस्मित पात्रा, रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के एन के प्रेमचंद्रन, तेलुगु देशम पार्टी के राम मोहन नायडू, बहुजन समाज पार्टी के रितेश पांडे और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और हीना गावित सहित भाजपा के कुछ नेताओं ने मोदी के साथ दोपहर का भोजन किया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें