
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshiनई दिल्ली। चक्रवाती तूफान रेमल को लेकर पीएम मोदी ने हाई लेवल मीटिंग की है। उन्होंने बंगाल सरकार को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार है। चक्रवाती तूफान रेमल के चलते बंगाल के कई हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। कोलकाता में एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। यहां कई जगहों पर पेड़ भी उखड़ गए। कुछ जगहों पर तेज आंधी की वजह से रेल सेवा भी प्रभावित हुई है। चक्रवाती तूफान रेमल की लैंडिंग के बाद से ही कोलकाता में भारी बारिश जारी है। बारिश के चलते कोलकाता के कई इलाकों में जलभराव हो गया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

