
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को आम चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद पीएम मोदी एनडीए गठबंधन की पहली रैली में शिरकत की। खास बात यह है कि इस रैली में पीएम मोदी के साथ ही एनडीए में शामिल टीडीपी के चीफ चंद्रबाबू नायडू और जन सेना पार्टी के चीफ पवन कल्याण भी मौजूद रहे।
एनडीए की ताकत बढ़ रही है- पीएम मोदी
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश कह रहा है ‘अबकी बार 400 पार’। उन्होंने कहा कि ‘इस चुनाव में हमारे सहयोगी लगातार बढ़ रहे हैं। एनडीए की ताकत बढ़ रही है। चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण लंबे समय से आपके अधिकारों और आंध्र प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं।’ पीएम मोदी ने कहा कि ‘एनडीए का लक्ष्य विकसित भारत के लिए विकसित आंध्र प्रदेश का निर्माण करना है।’
आंध्र प्रदेश में पिछले 10 वर्षों में एनडीए यह पहली संयुक्त रैली है। आंध्र प्रदेश में 13 मई को एक चरण में लोकसभा और सभी विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

