
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोलकाता में निर्मित भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो सुरंग का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने मेट्रो में सवारी भी की। इस दौरान ट्रेन में सवार बच्चों से बात की। हुगली नदी के नीचे बनी मेट्रो सुरंग कोलकाता मेट्रो के पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर का हिस्सा है, जो 16.6 किलोमीटर की दूरी तक फैली हुई है और हावड़ा मैदान को एस्प्लेनेड से जोड़ती है।
कुछ दिनों पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता मेट्रो रेल सेवाओं की समीक्षा की थी। यात्रियों के लिए पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी अंडरवाटर मेट्रो रेल को आज प्रधानमंत्री मोदी ने देश को समर्पित किया। पांच दिनों के भीतर पश्चिम बंगाल का यह पीएम का दूसरा दौरा है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ईस्ट-वेस्ट मेट्रो का 4.8 किलोमीटर लंबा हिस्सा 4,965 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है और यह हावड़ा में भारत का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन होगा – जो जमीनी स्तर से 30 मीटर नीचे है। यह गलियारा आईटी हब साल्ट लेक सेक्टर V जैसे प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने में मदद करेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

