शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

कन्याकुमारी पहुंचे पीएम मोदी, भगवती अम्मन मंदिर में कि पूजा अर्चना, विवेकानंद रॉक मेमोरियल में  45 घंटे तक ध्यान करेंगे

30 मई, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कन्याकुमारी पहुंचे पीएम मोदी, भगवती अम्मन मंदिर में कि पूजा अर्चना, विवेकानंद रॉक मेमोरियल में  45 घंटे तक ध्यान करेंगे

कन्याकुमारी पहुंचे पीएम मोदी, भगवती अम्मन मंदिर में कि पूजा अर्चना, विवेकानंद रॉक मेमोरियल में  45 घंटे तक ध्यान करेंगे

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी पहुंचे, जहां वे गुरुवार शाम से 45 घंटे तक ध्यान करेंगे। प्रधानमंत्री सीधे भगवती अम्मन मंदिर गए और पूजा-अर्चना की।  धोती और सफेद शॉल ओढ़े पीएम मोदी ने मंदिर में प्रार्थना की और गर्भगृह की परिक्रमा की। पुजारियों ने एक विशेष 'आरती' की और उन्हें मंदिर का 'प्रसाद' दिया गया जिसमें एक शॉल और मंदिर के मुख्य देवता की फ़्रेमयुक्त तस्वीर शामिल थी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को तमिलनाडु के कन्याकुमारी में प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे, जो भारत के दक्षिणी छोर पर स्थित है। प्रधानमंत्री मोदी का यह आध्यात्मिक प्रवास लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान के अंत में हो रहा है। वे 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान मंडपम में लगभग 45 घंटे ध्यान करेंगे। यह वह स्थान है जहां आध्यात्मिक नेता स्वामी विवेकानंद ने 131 साल पहले ध्यान किया था।


पीएम मोदी के आगमन चलते कन्याकुमारी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर विवेकानंद शिला के चारो तरफ के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए 3000 जवान तैनात किए गए हैं। इस दौरान समुद्र में मछुआरों के जाने पर और पर्यटकों को घुमाने वाली फेरी पर भी रोक लगा दी गई है। पीएम मोदी यहां शनिवार तक रहेंगे। इसके बाद सारी सेवाएं शुरू होंगी।


भारतीय नेवी और भारतीय कोस्ट गार्ड के जहाज समुद्री इलाके की सुरक्षा कर रहे हैं। तमिलनाडु समुद्री सुरक्षा समूह के जहाज भी समुद्री सीमा की सुरक्षा में तैनात हैं। गुरुवार के दिन सुबह से ही मछली मारने पर रोक लगा दी गई है। मछुआरों के समुद्र में जाने पर अगले तीन दिन तक रोक लगी रहेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें