
कोलकाता। पश्चिम बंगाल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में महिलाओं की रैली को संबोधित किया। बीजेपी ने नारी शक्ति वंधन अभिनंदन रैली का आयोजन किया था। पीएम मोदी ने रैली की शुरुआत 'भारत माता की जय, जय मां काली, जय मां दुर्गा, जय मां दुर्गा' नारे के साथ की । पीएम मोदी ने ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, इसी धरती पर टीएमसी राज में नारी शक्ति पर अत्याचार हो रहा है। टीएमसी ने बंगाल में घोर पाप किया है। संदेशखाली में जो कुछ हुआ उससे किसी का भी सिर झुक जाएगा। टीएमसी सरकार को आपके दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता। टीएमसी सरकार गुनाहगारों को बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन, अब हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका लगा है।
पीएम मोदी ने कहा कि, आज का ये विशाल कार्यक्रम इस बात का साक्षी है कि, भाजपा कैसे नारीशक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही है। 9 जनवरी को भाजपा ने देश में 'नारीशक्ति वंदन अभियान' शुरू किया था, इस दौरान देश भर में लाखों स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया गया। आज यहां पश्चिम बंगाल में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों का इतना विराट सम्मेलन हो रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि, आज का कार्यक्रम भाजपा के इस विश्वास का प्रमाण है कि नारी शक्ति ही वह शक्ति है जो हमें विकसित भारत की ओर ले जाएगी। 9 जनवरी को बीजेपी ने नारी शक्ति वंदन अभियान की शुरुआत की। हमें पूरे भारत में लाखों स्वयं सहायता समूहों से संदेश प्राप्त हुए हैं। मैं आप सभी का स्वागत करता हूं।
मोदी ने रैली में परिवार का जिक्र करते हुए कहा, मेरे देश की बहनें। ये तो मोदी का परिवार हैं। मोदी के शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण इसी परिवार के लिए समर्पित है। जब मोदी को कोई परेशानी होती है। तो ये माताएं-बहनें-बेटियां सामने खड़ी हो जाती हैं। टीएमसी के नेता गरीब, दलित और आदिवासी समूह की महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं। टीएमसी सरकार को बंगाल की महिलाओं से ज्यादा अपने नेताओं पर भरोसा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

