सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

बजट सत्र से पहले पीएम मोदी की विपक्ष को नसीहत, कहा - 'कुछ लोग लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं’

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बजट सत्र से पहले पीएम मोदी की विपक्ष को नसीहत, कहा - 'कुछ लोग लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं’

बजट सत्र से पहले पीएम मोदी की विपक्ष को नसीहत, कहा - 'कुछ लोग लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं’

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने बीते सत्रों में विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा किए गए हंगामे का जिक्र करते हुए उन्हें निशाने पर लिया। पीएम ने यहां तक कह दिया कि ऐसे लोग लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं, और हुड़दंग करना उनका स्वभाव बन गया है।


पीएम मोदी ने सबको राम-राम कहकर बीजेपी का एजेंडा भी बता दिया। यही नहीं, पीएम मोदी ने विपक्ष के सांसदों को सुनाते हुए कहा कि जिन्होंने सिर्फ नकारात्मक हुड़दंग शरारत पूर्ण व्यवहार किया होगा उनको शायद ही कोई याद करे। पीएम मोदी ने जाते-जाते सबको मेरा राम-राम बोलकर 2024 लोकसभा चुनाव को एजेंडा भी सेट कर गए। इसी के साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, विरोध का स्वर तीखा ही क्यों ना हो लेकिन जिसने सदन में उत्तम विचारों से सदन को लाभान्वित किया होगा उनको बहुत बड़ा वर्ग आज भी याद करता होगा। आने वाले दिनों में जब संसद की चर्चाएं लोग देखेंगे तो उनका एक एक शब्द इतिहास की तारीख बनकर आएगा।


पीएम मोदी ने इशारों में विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि बजट सत्र में हुड़दंग करने वाले सांसद के लिए पश्चाताप का अवसर है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमारी सरकार का विरोध किया और अपनी बुद्धि से हमारे खिलाफ तीखी-तीखी प्रतिक्रिया दी होगी उसको लोकतंत्र प्रेमी जरूर पसंद करेंगे। लेकिन जिन्होंने सिर्फ नकारात्मक हुड़दंग और शरारापूर्ण व्यवहार किया होगा उसको शायद ही कोई याद करे। ये बजट सत्र ऐसा फुटप्रिंट छोड़ने का अवसर है। सभी सांसद इस उत्तम अवसर को नहीं जानें दें। उत्तम परफॉर्म करिए, देश के लिए अच्छे विचार रखिए। देश को उत्साह और उमंग से भर दीजिए।


वहीं पीएम मोदी ने बजट सत्र से पहले नारी शक्ति की भी बात की। उन्होंने कहा कि, आज बजट सत्र के आरंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भाषण होगा। इसके बाद निर्मला सीतारमण कल अंतरिम बजट पेश करेंगी। उन्होंने कहा कि यह एक प्रकार से नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व है। पीएम मोदी ने कहा कि आप तो जानते हैं कि जब चुनाव का समय निकट होता तो पूर्ण बजट नहीं रखा जाता है, हम भी उसी परंपरा का निर्वाह करते हैं। पूर्ण बजट नई सरकार बनने के बाद आपके समक्ष लेकर आएंगे। इस बार एक दिशानिर्देशक बातें लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हम सबके सामने कल अपना बजट पेश करने वाली हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें