मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
National

PM मोदी का बड़ा ऐलान- लॉन्च होगी प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना, 1 करोड़ घरों पर लगेगा सोलर

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
PM मोदी का बड़ा ऐलान- लॉन्च होगी प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना, 1 करोड़ घरों पर लगेगा सोलर

PM मोदी का बड़ा ऐलान- लॉन्च होगी प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना, 1 करोड़ घरों पर लगेगा सोलर

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार एक करोड़ घरों पर सोलर पैनल लगाने में मदद करेगी। प्रधानमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ की घोषणा की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं।


प्रधानमंत्री ने कहा- आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।” “अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” प्रारंभ करेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।”

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें