
नई दिल्ली। 29 मई यानी बुधवार को सभी दल प्रचार अभियान में पूरा दमखम लगाएंगे। 30 मई की शाम को सातवें यानी आखिरी चरण का प्रचार अभियान थम जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में रैलियां करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी ओडिशा में रहेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड और पश्चिम बंगाल में जनसभा और रोडशो करेंगे। आइए जानते हैं आज कहां-किसकी रैली हैं।
बंगाल में एक और ओडिशा में पीएम की तीन रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में पहली जनसभा है। इसके बाद पीएम मोदी ओडिशा जाएंगे। यहां दोपहर एक बजे मयूरभंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर ढाई बजे बालासोर और शाम साढ़े चार बजे केंद्रपारा में पीएम मोदी की जनसभा है।
यूपी में अमित शाह का रोडशो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बुधवार को उत्तर प्रदेश में फोकस रहेगा। सुबह साढ़े 11 बजे महराजगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:15 पर देवरिया में दूसरी और ढाई बजे बलिया में तीसरी जनसभा होगी। इसके बाद शाह शाम साढ़े चार बजे सोनभद्र में रैली करेंगे। शाम छह बजे गाजीपुर में रोडशो है।
झारखंड में जेपी नड्डा की जनसभा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर साढ़े 12 बजे झारखंड के देवघर में जनसभा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 2:55 पर देवघर में ही रोडशो करेंगे। शाम साढ़े सात बजे कोलकाता दक्षिण में भी जेपी नड्डा का रोडशो होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

