बुधवार, 22 अप्रैल 2026
Logo
National

पीएम मोदी का संदेश: “हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की धरोहर”

14 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पीएम मोदी का संदेश: “हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की धरोहर”

पीएम मोदी का संदेश: “हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की धरोहर”

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हिंदी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भारतीय भाषाओं को गर्व के साथ भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “आप सभी को हिंदी दिवस की अनंत शुभकामनाएं। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कारों की जीवंत धरोहर है। इस अवसर पर आइए, हम सब मिलकर हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक गर्व के साथ पहुंचाने का संकल्प लें। विश्व पटल पर हिंदी का बढ़ता सम्मान हम सबके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।”


अमित शाह बोले: “हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की मित्र”

गांधीनगर में पांचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की मित्र है, प्रतिस्पर्धी नहीं। हिंदी और भारतीय भाषाओं के बीच कोई संघर्ष नहीं है। हिंदी सिर्फ बोलचाल और प्रशासन की भाषा नहीं होनी चाहिए, बल्कि विज्ञान, तकनीक, पुलिस और न्यायपालिका के क्षेत्र में भी हिंदी का उपयोग बढ़ना चाहिए।”

शाह ने भारतीय भाषाओं की एकजुटता को रेखांकित करते हुए कहा कि भाषाओं ने हर परिस्थिति में समाज को संगठित रहने और संवाद के माध्यम से आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है।


जेपी नड्डा का बयान: “हिंदी भारतीय संस्कृति का अनूठा प्रतीक”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का एक अनूठा प्रतीक है। यह भारतीय परंपराओं, जीवन मूल्यों और आदर्शों की सशक्त संवाहक है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश को एकता के सूत्र में पिरोने में हिंदी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। हिंदी भाषा देश की विविध भाषाओं के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती रहेगी।”

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें